फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Omkara three decade old crane The elegance of form railway junction

तीन दशक पुरानी ओंकारा क्रेन बनेगी रेलवे जंक्शन की शान

Mon, 07 Dec 2015 10:19 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 07 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Omkara three decade old crane The elegance of form railway junction

जिले की मीटरगेज रेलवे लाइनें जल्द ही अतीत के पन्नों में सिमटकर रह जाएगी, लेकिन इस अतीत को बतौर विरासत जिंदा रखने को रेलवे जंक्शन परिसर में करीब तीन दशक पुरानी ओंकारा क्रेन रखी जाएगी। ताकि आने वाली पीढ़ी के जेहन में रेलवे की मीटरगेज दास्तां का इतिहास हमेशा जिंदा रहे।

विज्ञापन

जनपद में पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग को छोड़कर शेष बचे भोजीपुरा-टनकपुर व पीलीभीत-ऐशबाग रेल मार्ग को मीटरगेज से ब्राडगेज में परिवर्तित करने का कार्य चल रहा है। इधर, केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के बाद ब्राडगेज कार्यों में तेजी आई है। जिले में मीटरगेज को धरोहर के रूप संजोकर रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने जीएम पूर्वोत्तर रेलवे को रेलवे जंक्शन परिसर में इज्जतनगर में निर्मित की गई क्रेन स्थापित करने के आदेश दिए। जिसके बाद जीएम राजीव मिश्रा ने मंडल कार्यालय इज्जतनगर को रेलवे जंक्शन पर क्रेन स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद रेलवे जंक्शन परिसर में करीब तीन दशक पुरानी ओंकारा क्रेन रखने की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार सुबह स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल व इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों ने रेलवे परिसर में स्थान को चिंहित किया। इसके बाद रेल पटरी पर खड़ी क्रेन को परिसर तक लाने के लिए रेलवे पटरी बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस क्रेन को स्थापित करने का कार्य दस दिसंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर धरोहर के रूप में क्रेन को रेलवे परिसर में स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 1973 में बनी थी ओंकारा क्रेन
रेलवे परिसर में स्थापित होने वाली ओंकारा क्रेन का निर्माण वर्ष 1973 में पूर्वोत्तर रेलवे यंत्रालय इज्जतनगर में किया गया था। कोयले के ईंधन से संचालित होने वाली यह क्रेन अब पीलीभीत रेलवे जंक्शन की शान बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed