{"_id":"66a4ee65496965648a00f644","slug":"old-man-died-in-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120104-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
जहानाबाद। बाजार से घर लौट रहे वृद्ध अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जहानाबाद सीएचसी पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र निवासी ओमकार (70) पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार देर रात कंजा नाथ पट्टी गांव स्थित बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान रिछा रोड पर बिंदुआ पुलिया के निकट पहुंचते ही मार्ग से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से डायल 108 से घायल को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।