{"_id":"5ec5600f8ebc3e903c17ebe4","slug":"old-man-death-pilibhit-news-bly4064890133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली का विरोध करने पर बुजुर्ग की बांका मारकर हत्या, हमलावर भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली का विरोध करने पर बुजुर्ग की बांका मारकर हत्या, हमलावर भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। घर के बाहर नशे में धुत होकर गाली गलौज करने वाले युवक को टोकना बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हो गया। नशेड़ी युवक ने बांका मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग द्वारा बचाव के दौरान हमलावर भी अपना ही बांका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। घायल हमलावर को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के चौसर हरदोपट्टी गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। गांव का ही मनोज कुमार शराब के नशे में हाथ में बांका लेकर घूम रहा था। वह लोगों को बेवजह गाली दे रहा था। गांव के 62 वर्षीय कल्यान राय अपने घर के बाहर बैठे थे। उन्होंने बांका लहराते जा रहे मनोज को रास्ते में रोक लिया और बेवजह किसी को गाली न देने को कहा। मनोज इसी बात पर बुजुर्ग से उलझ गया और उन पर बांका से प्रहार कर दिया। गर्दन समेत कई जगह प्रहार से बुजुर्ग कल्यान राय घायल हो गए। बचाव में बुजुर्ग ने भी हांथ-पांव चलाए। इससे मनोज का बांका उसी के सिर में भी लगा। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गंभीर रुप से घायल कल्यान राय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर कोतवाल केशव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां कल्यान राय को मृत घोषित कर दिया गया।
हमलावर मनोज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। हत्या का पता लगते ही एएसपी रोहित मिश्रा, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ लल्लन सिंह भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। बीसलपुर के सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे हरीश कुमार से मिली तहरीर पर मनोज को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से बांका भी बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है।