फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials will investigate storage and safety of paddy in rice mills

Pilibhit News: अधिकारी राइस मिलों में करेंगे धान के भंडारण और सुरक्षा की पड़ताल

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Officials will investigate storage and safety of paddy in rice mills
पीलीभीत। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान को राइस मिलों में भेजने से पहले भंडारण की क्षमता कितनी है, सुरक्षा के मानक क्या है, इसकी शासन ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश के तहत डीएम ने पांचों तहसीलों के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर शासन से जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 144 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। धान की कुटाई के लिए राइस मिलों का भी पंजीकरण कर दिया गया है। अब शासन ने पंजीकृत राइस मिलों की जांच पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से जारी निर्देश में कहा गया है कि राइस मिलों का टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। राइस मिलों की उत्पादन क्षमता के साथ ही धान भंडारण की क्षमता, चौहद्दी, मिल मशीनरी, चावल के भंडारण के लिए मिल पर उपलब्ध स्थान की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने पांचों तहसीलों के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं। प्रत्येक टीम में एसडीएम के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सभी तहसीलों में संबंधित एसडीएम के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों की जिलाधिकारी की ओर से ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की पंजीकृत राइस मिलों में जाकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। - वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed