फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials remained occupied with a meeting with the Minister-in-charge; farmers were enraged when they failed to turn up for Kisan Diwas.

Pilibhit News: प्रभारी मंत्री की बैठक में व्यस्त रहे अफसर, किसान दिवस में नहीं पहुंचे तो भड़के किसान

Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Officials remained occupied with a meeting with the Minister-in-charge; farmers were enraged when they failed to turn up for Kisan Diwas.
गांधी सभागार के बाहर किसानों से वार्ता करते उप कृ​षि निदेशक। संवाद
पीलीभीत। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को विकास भवन के गोमती सभागार में आयोजित किसान दिवस में उस समय नाराजगी का माहौल बन गया। जब कई अधिकारी जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख की बैठक में व्यस्त होने के कारण निर्धारित समय पर किसानों के बीच नहीं पहुंच सके। अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे किसानों को अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। इससे किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किसान गांधी सभागार जा पहुंचे और प्रभारी मंत्री से मिलने की मांग करने लगे। इसके बाद एडीएम प्रसून द्विवेदी व उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। ग्राम बिसेन निवासी निरंजन लाल और डालचंद ने बताया कि उनकी कृषि भूमि के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। अमरिया विकासखंड के नवादा श्यामपुर निवासी गोमती देवी ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और टिनशेड के नीचे जीवन गुजार रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत किसी सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के नावकूंड गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला सचिव बालमुकुंद ने गांव में घूम रहे करीब 30 छुट्टा पशुओं की समस्या उठाई। किसानों की शिकायतों को सुनने के बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई महज औपचारिकता न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को उसका समाधान मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed