{"_id":"66d496444e5466affd02126a","slug":"officials-forgot-to-build-the-road-traffic-affected-pedestrians-face-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121756-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारी भूल गए सड़क बनाना, यातायात प्रभावित, राहगीरों को रही समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारी भूल गए सड़क बनाना, यातायात प्रभावित, राहगीरों को रही समस्याएं
विज्ञापन
अमित मोहन मिश्रा।
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सुस्ती और टालमटोली की वजह से 17 किमी लंबी सड़क 17 महीनों में भी नहीं बन पाई है। सड़क खस्ताहाल होने की वजह से आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नगर से गजरौला, बेनीपुर, बढ़ारा होते हुए गांव मकरंदापुर तक जाने वाली सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता की बेहद मांग पर करीब दो वर्ष पूर्व स्वीकृत किया था। यह सड़क 19 करोड़ की लागत से बननी थी। विभाग ने अप्रैल 2023 में इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया था।
विभागीय अधिकारियों ने निर्माण कराने के लिए सड़क को खोदा था। विभाग की ओर से अधिकृत किए गए ठेकेदार ने सड़क पर आवश्यकतानुसार मिट्टी भी डलवाई। रेलवे स्टेशन के सामने करीब 200 मीटर की लंबाई में इस सड़क को अच्छे ढंग से बना दिया। इसके आगे सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सड़क के निर्माण की निगरानी करने के लिए गौरव गुप्ता, चितरंजन प्रसाद, मनोज सुमन, केपी सिंह, अनूप सक्सेना आदि अवर अभियंताओं को अधिकृत किया गया था। सभी प्रबंध करने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सड़क उखड़ी हुई स्थिति में पड़ी है। इसकी वजह से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि खस्ताहाल सड़क से गुजरने वाले वाहन अक्सर पंक्चर हो जाते हैं। चार पहिया वाहनों के पट्टे टूट जाते हैं। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है।
-
इन गांवों के लोगों को रही विशेष परेशानी
इस सड़क के न बन पाने के कारण वैसे तो इस सड़क से गुजरने वाले सभी लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन बेनीपुर, गजरौला, भंसूड़ा, ढकिया महक, सखिया, रंभोजा, बढ़ारा, मकरंदापुर, दौलतपुर पट्टी बरखेड़ा कटा, परेई, बल्देवपुर, चकशिवपुरी, नगरा फिजा, जादौंपुर पट्टी आदि गांवों के लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
-
इस सड़क के अब तक न बन पाने के कारण लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अधिकारियों को बिना बिलंब किए हुए इस अधूरी पड़ी सड़क को अतिशीघ्र बनवाना चाहिए।
- अमित मोहन मिश्रा, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद
--
यह एक प्रमुख सड़क है। इसका निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। जिम्मेदार लोग सड़क का निर्माण पूरा न कराकर अपनी उच्च स्तरीय लापरवाही का परिचय दे रहे हैं। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
- रामचंद्र पटवा, मोहल्ला दुबे
-
गांव ढकिया रंजीत के पास सड़क किनारे डिपो बनवाया गया है। डिपो में निर्माण सामग्री और मशीनें बिल्कुल समय पर पहुंचा दी गईं थीं। नौ जुलाई को आई बाढ़ में डिपो में काफी पानी भर गया। इससे निर्माण सामग्री भीग गई और मशीनों में भी कुछ कमी आ गई। अब डिपो का पानी निकल गया है और मशीनें भी सही हो गई हैं। बहुत जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग पीलीभीत