{"_id":"57124d624f1c1b345a4a6b2c","slug":"officials-are-not-to-ignore-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की अनदेखी से नही हो रहा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की अनदेखी से नही हो रहा विद्युतीकरण
ब्यूरो दियोरिया।
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटैइया के लोगों ने किया बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन
गांव कटैइया के लोगों ने विद्युतीकरण न कराए जाने से क्षुब्ध होकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव कटैइया के तमाम लोग शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव का विद्युतीकरण नहीं हो रहा है, जबकि उनके गांव के तमाम लोग बिजली का कनेक्शन लेने के इच्छुक हैं। प्रदर्शनकारियों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष था। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। छोटेलाल, रामचंद्र, वेदप्रकाश, उमाशंकर, प्रदीप, श्रीराम, नितेश, बनवारीलाल, सुरेश, रामगोपाल, संजय, जैतराम, नीरज और फूलचंद समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।