फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials are making claims... roads are still waiting for repair

Pilibhit News: अफसर कर रहे दावे... सड़कों को आज भी मरम्मत का इंतजार

Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officials are making claims... roads are still waiting for repair
पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद
पीलीभीत। जर्जर और गड्ढों में तब्दील सड़कों को सुधारने के लिए तमाम वादे और दावे किए गए, लेकिन सुधार के प्रयास सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। शहर की कई ऐसी सड़कें है जो गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। मरम्मत न होने से सैकड़ों लोग गड्ढायुक्त सड़कों से परेशानी के बीच गुजरने पर मजबूर हैं। आखिर कब तक लोग यह दंश झेलेंगे यह जिम्मेदार भी नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन


जिले भर की सड़कों को सुधारने के लिए शासन की सख्ती के बाद मुख्यालय पर अफसर बैठक कर रूपरेखा बनाते हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र की सड़कों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन उसपर अमल की गति सुस्त रहती है। जिसके चलते लोगों को गड्ढों भरी सड़कों से होकर ही गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

आलम यह है कि हर समय अफसरों की निगरानी वाले शहर की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर है। सिर्फ कई बार पैचवर्क के नाम पर खानापूरी की गई है।
000
गैस चौराहे से देश नगर मठिया तक गड्ढों की भरमार
शहर के प्रमुख बाजार से जोड़ने वाले गैस चौराहा मार्ग को करीब 15 वर्ष पूर्व बनाया गया था। इसके बाद सड़क को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान समय में यह सड़क गैस चौराहा से लेकर देशनगर मठिया तक गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर हर कदम पर गड्ढा है। ऐसे में लोग गड्ढों से बचते दिखाई देते हैं। ई-रिक्शा चालक तो गड्ढों को बचाने में ही काफी समय लगा देते हैं। नवरात्र के समय इस सड़क पर पैचवर्क का कार्य कराया गया, लेकिन सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बिजलीघर चौराहा से शरीफ खां जाने वाले मार्ग का भी बुरा हाल
शहर के बिजलीघर चौराहा से शरीफ खां चौराहा जाने वाले मार्ग का भी बुरा हाल है। इस मार्ग पर शहर के सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। करीब छह साल पहले मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन बाद में जिम्मेदारों ने नजर फेर ली। नतीजतन मार्ग पर बिजलीघर चौराहा से शरीफ खां चौराहा तक एक किलोमीटर दायरे में गड्ढों की भरमार है। गहरे गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। ई-रिक्शा के पलटने का खतरा भी बना रहता है। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त अभियान के बाद भी मार्ग की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व पैचवर्क के नाम पर खानापूरी की गई लेकिन उसके बाद इस सड़क की ओर किसी ने देखा तक नहीं।
000
शरीफ खां चौराहा से अग्रवाल सभा जाने मार्ग पर भी गड्ढे ही गड्ढे
शहर के शरीफ खां चौराहा से अग्रवाल सभा जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे मुसीबत का सबब बने हुए हैं। चौराहा से अग्रवाल सभा के बीच करीब सात सौ मीटर दायरे में स्थिति अधिक खराब है। इससे इस सड़क से गुजरने में काफी दिक्कत आती है। इस सड़क को बने कई साल हो गए हैं लेकिन मरम्मत न होने से स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। लोग इस सड़क से होकर अग्रवाल सभा के रास्ते बाजार की ओर जाते हैं। घनी आबादी के बीच गड्ढों में बदली सड़क से लोग परेशान है। मरम्मत की दिशा में जिम्मेदारों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
000
वाले मियां की दरगाह से खकरा पुल तक भी मार्ग बदहाल
शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल वाले मियां की दरगाह से खकरा पुल जाने वाला मार्ग भी बदहाली के आंसू रो रहा है। करीब 13 साल पहले मार्ग का निर्माण कराया गया। इसके बाद मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं किया गया। आलम यह है कि इस दायरे में मार्ग पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए है। ऐसे में चालक सतर्कता के साथ ही वाहन निकालने पर मजबूर हैं। जरा सी नजर चूकने पर हादसे का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि सदर तहसील, सीएमओ कार्यालय जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। अफसरों की हमेशा आवाजाही बनी रहती है, फिर भी मार्ग पर गड्ढों को नहीं भरा जा सका है। स्थिति लगातार बदतर हो रही है।
000
लोग बोले- पैचवर्क के नाम पर किया जाता है खिलवाड़
लंबे समय से गैस चौराहा से मठिया तक मार्ग की स्थिति खराब है। गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। मरम्मत के नाम पर खिलवाड़ किया जाता है।
- अमित, गैस चौराहा
000
सड़कों पर गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। ई-रिक्शा के पलटने का खतरा बना रहता है। मरम्मत कार्य न होने से परेशानी बढ़ रही है।
- सोनू, गैस चौराहा
000
करीब छह साल पूर्व बिजलीघर चौराहा से शरीफ खां चौराहा जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया गया। डेढ़ साल पूर्व मरम्मत हुई, लेकिन वर्तमान में गड्ढे होने से सड़क से गुजरने वालों को समस्या हो रही है।

- डॉ वीरेंद्र श्रीवास्तव, बिजली चौराहा मार्ग
000
शहर की जर्जर सड़कों की स्थिति को दिखवाने के बाद सुधार के प्रयास किए जाएंगे। इसको लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।
- लाल चंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पीलीभीत

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

पीलीभीत में गैंस चौराहे से देशनगर मठिया तक जाने वाली सड़क पर पड़े गड़डे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed