फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials and staff absent from public meetings held in flood-prone villages; explanation sought.

Pilibhit News: बाढ़ संभावित गांवों में लगी चौपाल में गायब रहे अफसर व कर्मी, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 23 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officials and staff absent from public meetings held in flood-prone villages; explanation sought.
शारदा पार के गांव में बाढ़ चौपाल में मौजूद लोग-विभाग
पूरनपुर। शारदा नदी की संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एसडीएम ने गांव राणा प्रतापनगर और बैल्हा में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, पूर्ति निरीक्षक, एडीओ पंचायत के गैरहाजिर मिलने पर एसडीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बुधवार को लगाई गई चौपाल में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने को जागरूक किया गया। संबंधित विभागों के अफसरों, कर्मचारियों को राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह सतर्क रहने केे निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत के प्रशासकों से ट्रैक्टर, जेसीबी, नावों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने निरीक्षण में राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था समेत आदि की तैयारियों और संचार व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही अफसरों को सभी व्यवस्थाएं पूरी रखने, आपात स्थिति में राहत, बचाव कार्य कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन

--
ये रहे गैरहाजिर
गांव श्रीनगर स्थित राजस्व चौकी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम मंयक गोस्वामी ने बताया कि राणाप्रताप नगर में निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), आपूर्ति विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अफसर, कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उन्होंने गैरहाजिर अफसर, कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed