फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers were going to Bailah village, returned after seeing water filled on the road

Pilibhit News: बैलहा गांव जा रहे थे अधिकारी, मार्ग पर पानी भरा देेखकर लौटे

Mon, 27 Mar 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Officers were going to Bailah village, returned after seeing water filled on the road
- उद्योगों के लिए बैलहा गांव में 500 एकड़ जमीन तलाशने का दावा
विज्ञापन

- जमीन को देखने आज आ सकते हैं मुख्यमंत्री के सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने के लिए अब जमीन की तलाश तेज हो गई है। ट्रांस शारदा किनारे बैलहा गांव में 500 एकड़ जमीन होने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को अफसर जमीन को देखने गए थे, लेकिन धनाराघाट मार्ग पर पानी भरा होने के कारण अधिकारी आगे नहीं जा सके और लौट गए। बैलहा गांव में मेडिसन हब बनाने की कवायद हो रही है।
जिले में 7500 करोड़ रुपये का निवेश होना है। इसके लिए गत माह यहां पर समिट का आयोजन किया गया था। इसमें दो सौ से अधिक निवेशकों ने अपने प्रोजेक्ट को रखा था। उद्योग के लिए जमीन को तलाश करना अभी बाकी बना हुआ है। उधर, पूरनपुर क्षेत्र में मेडिसिन हब को लेकर क्षेत्रीय विधायक की ओर से पैरवी शासन में की गई। इसके बाद पूरनपुर क्षेत्र में ही इसके लिए जमीन को तलाश करने के निर्देश जारी हुए।
विज्ञापन

जमीन को देखने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी का संभावित दौरा भी लगा हुआ है। इससे पहले अफसर जमीन को तलाश करना चाह रहे हैं। जमीन की तलाश में एडीएम वित्त राम सिंह गौतम पूरनपुर के एसडीएम आशुतोष गुप्ता के साथ ट्रांस शारदा के गांव बैलहा जा रहे थे, लेकिन नदी के घाट पर पानी अधिक होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। इस कारण अधिकारी जमीन नहीं देख सके। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बैलहा गांव में करीब 500 एकड़ जमीन है। उसे देखने गए थे। बरसात के कारण रास्ते में पानी भरा था जिस कारण मौके पर नहीं पहुंच सके। अब सोमवार को वहां जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed