{"_id":"68bdd10d728088f24105124e","slug":"officers-reached-the-village-in-the-case-of-stone-pelting-at-the-religious-place-search-for-miscreants-intensified-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143462-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर पथराव के मामले मेंं गांव पहुंचे अफसर, शरारतियों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर पथराव के मामले मेंं गांव पहुंचे अफसर, शरारतियों की तलाश तेज
Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम खमरिया पुल में धार्मिक स्थल पर लगातार दो दिन पत्थर फेंके जाने की घटना ने माहौल संवेदनशील बना दिया। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। रविवार को सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल गांव पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
खमरिया पुल गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार रात ईद मिलाद उन नबी के मौके पर धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए थे। शुक्रवार की घटना में समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद जहानाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और धार्मिक स्थल पर गिरे पत्थरों को हटवाकर स्थिति को शांत कराया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया कि पत्थरबाजी के समय पुलिस गांव में मौजूद थी। एसपी अभिषेक यादव ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए जहानाबाद पुलिस को निर्देश दिया है कि पत्थर फेंकने वाले खुराफाती की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद सीओ सदर ने रविवार को मौके का निरीक्षण कर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस और खुफिया इकाइयां गांव के माहौल पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए।