{"_id":"66c28dbebca2126da9097124","slug":"officers-of-hindu-organization-and-animal-department-officers-clashed-over-phone-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121148-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फोन पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और पशु विभाग के अफसर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फोन पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और पशु विभाग के अफसर भिड़े
विज्ञापन
बीसलपुर। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और एक हिंदू संगठन के पदाधिकारियों में रविवार को मृत पशु के शव को दफनाने के मुद्दे पर फोन पर काफी नोकझोंक हुई।
एक हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के संज्ञान में आया कि बरेली मार्ग पर गांव रिछोला सबल के पास एक गोवंशीय पशु का शव पड़ा है। पदाधिकारियों ने बीसलपुर और पीलीभीत में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर पशु के शव को उठवाकर दफनाने के लिए कहा। इस पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि यह काम ग्राम पंचायत का है।
पदाधिकारियों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों पर काफी दबाव बनाया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस मद्दे को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर काफी नोकझोंक भी हुई। इस बाबत डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर पड़ा पशु यदि घायल होता तो वह अपने कर्मचारी भेजकर उसका इलाज अवश्य कराते। मृत पशु के शव को उठवाकर दफनाने का काम पशुपालन विभाग का नहीं है।