फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers danced on Punjabi songs at the Flute Festival video viral in Pilibhit

Pilibhit News: बांसुरी महोत्सव में पंजाबी गानों पर अफसरों ने किया डांस, वीडियो वायरल

Wed, 26 Mar 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

बांसुरी महोत्सव के अंतिम दिन पंजाबी सिंगर चन्नी मस्ताना के गानों पर अफसर भी खुद नहीं रोक पाए। अफसरों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Officers danced on Punjabi songs at the Flute Festival video viral in Pilibhit
गायक चन्नी मस्ताना के गाने पर अफसरों ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित बांसुरी महोत्सव में मंगलवार की रात अलग ही नजारा दिखा। पंजाबी गायब चन्नी मस्ताना के गीतों पर अफसर भी झूम उठे। डीएम की मौजूदगी का भी ख्याल नहीं रखा गया। गानों पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


डांस करने वाले अफसर सदर तहसील के नायब तहसीलदार बताए जा रहे हैं। उनके आगे की कुर्सियों पर डीएम संजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर बैठे हैं। कई अन्य अफसर और कर्मचारी भी सबकुछ भूलकर मस्ती में झूमते दिखे। वहीं पंडाल के बाहर खड़े युवा और अन्य दर्शकों को कई बार पुलिस की ओर से खदेड़ा गया। अफसर और कर्मचारी कुर्सियों पर डटे रहे। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के यह अफसर काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन


सिंगर रेणुका पंवार ने बांधा समां 
बांसुरी महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार की रात सिंगर रेणुका पंवार ने अपने गीतों से समा बांधा। 52 गज का दामन पहन मटक चलूंगी गीत पर दर्शक झूमने लगे। अफसर और कर्मचारी भी भाव-विभोर हो गए। रेणुका पंवार ने मैं तो ऐवे लुट गया, सोणी द नखरे सोणे लगदे, मेरा दिल था अकेला तूने खेल ऐसा खेला, मुझे तुमसे है कितने गिले आदि गीत सुनाए। 

रेणुका पंवार से पहले पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के आखिरी दिन दर्शकों की भीड़ जुटी तो व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बैरीकेडिंग तोड़ दी और कुर्सियों पर चढ़कर कार्यक्रम देखा। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed