फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers become tough as the farmers separate, then open jam

किसानों के अलग-अलग होते ही अधिकारी हुए सख्त, तब खुला जाम

Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Officers become tough as the farmers separate, then open jam
असम हाईवे के बाद बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भी लग गया था जाम
विज्ञापन

पीलीभीत। ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन लेकर आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने में पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। असम हाईवे के बाद देर रात बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भी किसानों के पहुंचने पर जाम लग गया। घंटों दोनों तरफ का यातायात ठप रहा और अधिकारी किसानों के पीछे दौड़ लगाते रहे। अंत में किसानों के अलग-अलग स्थानों पर होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए किसानों के वाहनों को लौटाना शुरू किया।

शनिवार शाम पूरनपुर तहसील क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में राशन जमा कर दिल्ली के लिए निकल पड़े। उनका कहना था कि आंदोलन कर रहे अपनों को राशन पहुंचाएंगे और समर्थन देंगे। पहले किसानों को गजरौला थाने की जरा पुलिस चौकी पर रोका, लेकिन वह आगे बढ़ते गए। इसके बाद सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पूरनपुर गेट पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने भारी पुलिस बल लगाकर रोका तो किसान धरने पर बैठ गए। कुछ देर बातचीत के बाद ही किसान उग्र हुए और अफसरों की मौजूदगी में बैरियर हटाकर वाहन निकालकर आगे बढ़ गए थे। कुछ किसानों और पूर्व मंत्री को यहीं पर पुलिस ने घेरा बनाकर रोक लिया था। इसके बाद किसानों को मय वाहन दो किलोमीटर आगे रोका गया। इसके बाद भी पुलिस बल खड़ा रहा मगर किसान दोबारा ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़कर आगे निकल गए। अफसर भी किसानों के पीछे दौड़ते दिखाई दिएा। कुछ किसानों को असम रोड चौराहा से कुछ आगे रोक लिया। इसके अलावा वाहन सवार किसानों को बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर पीछा कर रोका गया। अधिकारियों से यहां भी नोकझोंक हुई। कार्रवाई के दौरान एकजुट किसानों की भीड़ तीन अलग-अलग स्थानों पर रोक ली गई। रात 12 बजे अचानक प्रशासन सख्त हुआ और कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। इसके बाद दिल्ली जाने वाले किसानों के वाहन वापसी कराए जाने लगे। इसके बाद पूर्व मंत्री की कार को भी चार घंटे बाद पुलिस ने आगे जाने दिया। देर रात करीब तीन बजे दोनों हाईवे पर वाहन रफ्तार पकड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed