फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers and employees are not relieved from the holiday euphoria

Pilibhit News: अफसरों, कर्मचारियों के सिर से नहीं उतरा छुट्टियों का खुमार

Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees are not relieved from the holiday euphoria
विकास भवन ​स्थित  जिला मत्स्य अ​धिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी ।संवाद
दोपहर 12 बजे के बाद भी दफ्तर नहीं पहुंचे कई अफसर, इंतजार करते रहे फरियादी
विज्ञापन

स्टाफ बोला- साहब क्षेत्र में गए हैं तो किसी ने कोर्ट के काम से जाने की कही बात


पीलीभीत। पांच दिन की छुट्टियों का अफसरों और कर्मचारियों के सिर पर ऐसा खुमार चढ़ा है कि पंच महोत्सव खतीम होने के बाद भी नहीं उतर रहा है। बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालय तो खुले लेकिन अफसर और कर्मचारी कार्यालयों में नजर नहीं आए। सबसे ज्यादा बुरा हाल विकास भवन का रहा। विकास भवन में बृहस्पतिवार को छुट्टी जैसा नजारा रहा। अफसरों के न पहुंचने से फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अमर उजाला की टीम ने पांच दिन की छुट्टी के बाद सरकारी दफ्तरों का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11 बजे के बाद विकास भवन का जायजा लिया। पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार 11:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। स्टाफ ने बताया कि वह विभागीय कार्य से बरेली गए हैं, जबकि उनके इंतजार में कई फरियादी दफ्तर के बाहर बैठे थे। मरौरी क्षेत्र के चंदोई निवासी जीशान ने बताया कि ग्राम पंचायत में चल रही गड़बड़ी की शिकायत करने आए हैं, लेकिन डीपीआरओ नहीं मिले। इसी तरह जहानाबाद के भौना निवासी राजकुमार भी एक समस्या लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जब काफी देर बाद भी डीपीआरओ नहीं मिले तो फरियादी मायूस होकर लौट गए। यही हाल जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद यादव के कार्यालय का रहा। दोपहर 12 बजे तक जिला कृषि अधिकारी नहीं पहुंचे, इसकी वजह से कई फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टाफ ने बताया कि साहब क्षेत्र में गए हैं, शाम तक आ पाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई और जिला मत्स्य अधिकारी हेमंत पटेल दोपहर बाद तक कार्यालय में नहीं दिखे। स्टाफ ने बताया कि साहब कोर्ट के काम से गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सभी अफसरों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा न करने वालों से जवाब-तलब किया जाएगा। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ

विकास भवन स्थित  जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी ।संवाद

विकास भवन स्थित  जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी ।संवाद

विकास भवन स्थित  जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी ।संवाद

विकास भवन स्थित  जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed