फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   objectionable facebook post

जहानाबाद में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, फेसबुक पर डाली विवादित पोस्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
objectionable facebook post
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच पुलिस प्रशासन भले ही सोशल मीडिया पर निगरानी के तमाम दावे करे, लेकिन जहानाबाद क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। 72 घंटे के भीतर तीसरा मामला सामने आया जिसमें फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट की गई। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने का पता लगते ही पुलिस ने एक्शन लिया। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवादित पोस्ट डालने वाले को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव का निवासी तस्लीम रजा काफी समय से पंजाब में रह रहा है। लॉकडाउन होने पर वह अपने घर वाकरगंज आया हुआ है। तस्लीम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की। इसमें दूसरे धर्म को ठेस पहुंचाने वाले शब्द थे। पोस्ट देखने के बाद इलाके में इसका विरोध होने लगा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया और कार्रवाई की। दरोगा धर्मेंद्र सिंह की तरफ से उपद्रव कराने की कोशिश, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की धारा 153ए, 295ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी तस्लीम रजा को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान किया गया। उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में दो विवादित पोस्ट जहानाबाद के लोगों द्वारा की जा चुकी है। प्रधानमंत्री से जुड़ी विवादित पोस्ट के मामले को थाना पुलिस जांच के नाम पर दबा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उपद्रव कराने की कोशिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवादित पोस्ट करने वाले को जेल भेजा गया है। सोशल साइट्स की गम्भीरता से निगरानी की जा रही है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed