{"_id":"6824e746c42c02668d042654","slug":"objectionable-comment-made-on-state-minister-for-sugarcane-on-facebook-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135896-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री पर फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री पर फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Thu, 15 May 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर एक युवक ने गन्ना विकास राज्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। सोशल मीडिया संयोजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के सोशल मीडिया संयोजन संजय रॉयल पार्क निवासी अनूप सिंह गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि गन्ना विकास राज्यमंत्री की फेसबुक फोटो पर अश्लील एवं भद्दा कमेंट किया गया। इसकी जानकारी होने पर राज्यमंत्री के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। कमेंट करने वाले युवक की फेसबुक आईडी हरीशंकर झा कुमार नाम से है। कमेंट 13 मई को किया गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइडी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फेसबुक संचालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद