फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Number of fungal infection patients increased

Pilibhit News: फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Number of fungal infection patients increased
मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग कक्ष में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
तेज धूप से झुलस रही त्वचा, ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार
विज्ञापन

पीलीभीत। बढ़ती गर्मी के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें अधिकतर मरीज फंगल इन्फेक्शन के हैं।
शुक्रवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी 950 रही। इसमें त्वचा रोग के पीड़ितों की संख्या 110 थी। एलर्जी, मुंहासों, खुजली व दानों से संबंधित रोगी परामर्श के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पानी की कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे शरीर पर लाल-सफेद चकत्ते जाते हैं। साथ ही पसीने से अनेक लोग फंगल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि अबतक ओपीडी में इस तरह के जहां दिन भर में 15 से 20 मरीज आते थे, वहीं इन दिनों 100 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि इस मौसम में तेज धूप से बचा जाए।
विज्ञापन

-
ऐसे बरतें सावधानी
डॉ. एसपी सिंह ने बताया त्वचा रोगियों को तेज धूप में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। टमाटर, अनार, तरबूज, पपीता, गाजर आदि का सेवन करना चाहिए। जितना हो सके धूप में निकलने से बचना चाहिए। बिना चिकित्सक के परामर्श के किसी भी सन्सक्रीन को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed