फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nss

यूएमवी और जेएमबी के एनएसएस शिविर का समापन

Fri, 27 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 27 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
nss
उपाधि महाविद्यालय का प्राथमिक विद्यालय भीमसेन ब्रजरानी में चल रहे शिविर की शुरुआत डीएम ओएन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से की। स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा, हमारे जीवन में कथनी-करनी समान होनी चाहिए। स्वयं सेविकाएं शिविर में सीखी गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्री इंट्रीगेशन कैंप के निशक्त विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा पांडेय ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. आरसी शुक्ला, डॉ. केआर कांडपाल, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. आरपी अग्रवाल, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. राखी मिश्रा आदि मौजूद रहे। इधर, जेएमबी इंस्टीट्यूट के देवीपुरा में चल रहे एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। स्वयंसेवकों ने अंतिम दिन गांव में दीवारों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि को लेकर स्लोगन लिखे। प्राथमिक विद्यालय में हुए समापन समारोह में अदिति, रोशनी, पूजा, प्रियंका, रश्मि आदि ने पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की नाटक का मंचन किया। इससे पूर्व अंशिका पांडे, चमन, दीक्षा, सुरभि, मुकेश, प्रेम ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसपी सिंह व डॉ. तृप्ति मिश्रा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना, डॉ. ज्योति, डॉ. वंदना, डॉ. शैलेंद्र, सुनील गंगवार, जीएस मिश्रा, रितु, आयुषी अग्रवाल, उजमा, रिचा यादव, ईशा गोस्वामी, बबिता गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed