{"_id":"58028362be10009b5209b018555d6e03","slug":"nss-camp-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर में किया श्रमदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर में किया श्रमदान
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिविर स्थल पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में डेल्टा टीम प्रथम और अल्फा टीम द्वितीय रही। दोपहर बाद चले बौद्धिक सत्र में एलआईसी के विकास अधिकारी रमाकांत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। सारे कार्यक्रम शिविर प्रभारी डॉ. विकास प्रधान के निर्देशन में हुए। गांव दुगीपुर बड़गवां में छात्राओं ने महिलाओं और लड़कियों को कढ़ाई, बुनाई और पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने मिट्टी डालकर गांव की ऊबड़-खाबड़ सड़कों का समतलीकरण किया। छात्राओं ने महिलाओं को खराब पड़ी चीजों से उपयोगी चीजें बनाने के उपाय बताए। शाम को शिविर स्थल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने कुसंगति, साक्षरता, निरक्षरता, भ्रष्टाचार और अनेकता में एकता विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सारे कार्यक्रम शिविर प्रभारी डॉ. दरखशां अजहर के निर्देशन में किए।
विज्ञापन