फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now would not delay in schools

अब नहीं चल सकेगी स्कूलों में लेटलतीफी

Fri, 15 Jan 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचकर स्कूल खुलवाना होगा। सचिव बेसिक शिक्षा ने बेपटरी होती जा रही बेसिक शिक्षकों को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश का अनुपालन कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों में बदहाल होती जा रही बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर रखी है। इसके तहत बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण कर स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों की उपलब्धता शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों के निर्धारित समय से न पहुंचने, शैक्षिक गुणवत्ता की कमी आदि कमियां पाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेकर बेसिक शिक्षा परिषद सचिव आशीष गोयल ने एक नया फार्मूला अमल में लाने की ताकीद की है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों को आधा घंटा पहले खुलवाने के आदेश जारी किए हैं। अब स्कूल नौ बजे के बजाए साढ़े आठ बजे खुलेंगे। उनके मुताबिक आधा घंटा पहले विद्यालय खुलने से बच्चों का स्कूलों से लगातार जुड़ाव बना रहेगा। वहीं शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ साफ सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शासनादेश के अनुपालन को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे। लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंबरीष कुमार यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed