फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now tiger seen in Raniganj, forest department could not catch it

Pilibhit News: अब रानीगंज में दिखा बाघ, नहीं पकड़ सका वन विभाग

Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now tiger seen in Raniganj, forest department could not catch it
रानीगंज गांव में गन्ने के खेत के निकट निगरानी करते वन कर्मी । संवाद
कलीनगर (पीलीभीत)। जमुनिया गांव में मंगलवार को बाघिन के पकड़े जाने के 12 घंटे बाद ही बुधवार सुबह करीब नौ बजे निकट के गांव रानीगंज में बाघ ने चहलकदमी कर ग्रामीणों की दहशत बढ़ा दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने एक गन्ने के खेत के चारों ओर जाल लगाकर घेराबंदी की लेकिन वह बाघ को पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया, मथना, बांसखेड़ा और रानीगंज क्षेत्र में कई माह से बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। मंगलवार को जमुनिया गांव में आबादी के निकट पहुंची बाघिन को ग्रामीणों ने घेर लिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा। बाघिन को पकड़ने के बाद वन विभाग के अफसरों ने दावा किया कि ये वही बाघिन है जो पिछले दो-तीन महीनों से आसपास के गांवों में दहशत का पर्याय बनी थी।
विज्ञापन

वन विभाग के दावे को अभी 12 घंटे ही बीते थे कि बुधवार सुबह जमुनिया से तीन किलोमीटर दूर स्थित रानीगंज गांव में आबादी के निकट एक बाघ की मौजूदगी देखी गई। खेत पर पहुंचे ग्रामीण गोकिल प्रसाद ने बाघ को देखा। इसके बाद गांव में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद क्षेत्रीय सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व की टीम भी मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान खेतों में बाघ के पगचिह्न भी मिले। गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी बताकर ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग करने लगे। इस दौरान उनकी वनकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई।
इसके बाद जाल लगाकर गन्ने के खेत की घेराबंदी की गई। कुछ देर इंतजार के बाद डिप्टी रेंजर कपिल कुमार, वन दरोगा अजमेर सिंह, बाबूराम टीम के साथ गन्ने के खेत के अंदर घुसे। पटाखे दागकर खोजबीन की लेकिन बाघ की मौजूदगी नहीं मिली। इसे बाद टीम लौट गई।
बाघ को पकड़े बगैर टीम के लौट जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में छिपा है। बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद हमलावर बाघ और बाघिन को लेकर संशय बरकरार है।

क्षेत्रीय किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी का कहना है कि लगातार बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। विभागीय टीम के देरी से प्रयास शुरू करने से बाघ दूसरे गन्ने के खेत की ओर निकल गया। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद टीम ने गन्ने के खेत में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। संवाद

रानीगंज गांव में गन्ने के खेत के निकट निगरानी करते वन कर्मी । संवाद

रानीगंज गांव में गन्ने के खेत के निकट निगरानी करते वन कर्मी । संवाद

रानीगंज गांव में गन्ने के खेत के निकट निगरानी करते वन कर्मी । संवाद

रानीगंज गांव में गन्ने के खेत के निकट निगरानी करते वन कर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed