फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the station will not run on the road E - rickshaw

अब स्टेशन रोड पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

Thu, 30 Jul 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 30 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य स्टेशन रोड पर ई -रिक्शा चलाने को लेकर रिक्शा चालकों से विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्ष के तमाम रिक्शा चालक थाना सुनगढ़ी पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान ई-रिक्शा चालक स्टेशन रोड पर रिक्शा न चलाने की बात पर राजी हो गए। जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार को तमाम रिक्शा चालक रिक्शा थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ई-रिक्शा चालक गलत तरीके से रिक्शों का संचालन शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। हालत यह हो गई है कि उन्हें परिवार को दो वक्त की रोटी उपलब्ध कराने में लाले पड़ रहे हैं। इसी बीच ई -रिक्शा चालक भी थाने पर पहुंच गए। जहां पर दोनों के बीच समझौता वार्ता हुई। वार्ता के दौरान ई-रिक्शा चालकों का रूट तय किया गया। अब मुख्य स्टेशन रोड पर नहीं चलेंगे। ई-रिक्शा चालकों के लिए रेलवे स्टेशन से कचहरी, नकटादाना, नौगवां चौराहा से आसाम रोड चौराहा, कोतवाली वाया खकरा, नकटादाना होते हुए कोतवाली तक आने-जाने का रूट तय किया गया। बुकिंग मिलने पर ई-रिक्शा चालक मुख्य स्टेशन रोड पर आ जा सकता है। शेष रिक्शा चालक सभी रास्तों पर चलेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के रफीक अहमद, सज्जू उर्फ मुस्तफा, एयाज, अकरम, प्रसादीलाल, नदीम अहमद, सुनील कुमार, ब्रजलाल, रघुवीर सिंह, अमित पाठक, आशीष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed