{"_id":"6738fa064b530605ae05e646","slug":"now-registration-can-be-done-at-mahoof-gate-alsotourists-can-visit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125702-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब महोफ गेट पर भी हो सकेगा पंजीकरण...सैलानी कर सकेंगे सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब महोफ गेट पर भी हो सकेगा पंजीकरण...सैलानी कर सकेंगे सैर
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के नए गेट का शुभारंभ करते वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना।
पीलीभीत। पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर आने वाले सैलानी अब महोफ गेट से भी बुकिंग करा सकेंगे। शनिवार को वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने महोफ के नए गेट का हवन पूजन के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री संजय गंगवार के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर भी मौजूद रहे। नए गेट से जंगल सफारी कर सैलानी गदगद हुए।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलाानियों की सुविधाओं में विस्तार जारी है। इसके लिए नए सत्र में महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर भी बुकिंग काउंटर बनाया गया है। यहां से सैलानियों को जंगल सफारी की सैर करने की सुविधा मिल सकेगी।
अब तक शहर के नेहरू पार्क के अलावा मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से ही जंगल सफारी की बुकिंग कराई जाती थी। जिससे सैलानियों को परेशानी के बाद लंबी दूरी और समय खर्च करना पड़ता था। सत्र के दौरान सैलानियों को बढ़ती संख्या के बाद अफसरों ने सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद महोफ के गेट नंबर एक पर बुकिंग काउंटर बनाया गया। तैयारियां पूरी होने के बाद नए गेट का शनिवार को शुभारंभ कराया गया। वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना बनकटी रोड स्थित महोफ रेंज पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, चेयरमैन आस्था अग्रवाल के अलावा फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह, डीएफओ मनीष सिंह के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद फीता काटकर नए गेट और बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के बाद मंत्री ने जन प्रतिनिधियों के साथ जंगल सफारी की सैर की। इस दौरान दो वाहनों से सैलानियों ने भी सैर की। शुभारंभ कार्यक्रम में एसपी अविनाश पांडेय भी मौजूद रहे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि अब सैलानी महोफ गेट से भी बुकिंग कराकर जंगल की सैर कर सकते हैं।
--
फोटो: 23
बाघ का जोड़ा देखकर गदगद हुए वन राज्यमंत्री
पीलीभीत। नए गेट का शुभारंभ करने के बाद जंगल की सफारी की सैर करने के दौरान वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना समेत जनप्रतिनिधि और अफसरों को बाघ का जोड़ा देखने को मिला। जिसे देख वह गदगद हुए। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, स्वामी प्रवक्ता नंद, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप, एफडी विजय सिंह, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, डीएफओ मनीष सिंह, रेंजर सहेंद्र यादव मौजूद थे। बाघ देखकर वन राज्यमंत्री ने पीटीआर की जमकर सराहना की। संवाद