{"_id":"677ec2715a8c3179cb0eadce","slug":"now-patients-will-not-have-to-race-for-plasma-and-platelets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128643-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब मरीजों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए नहीं लगानी होगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब मरीजों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए नहीं लगानी होगी दौड़
Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को मान्यता मिल गई है। जल्द ही इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा। यूनिट में मशीनें पहले ही आ चुकी हैं। सेपरेशन यूनिट शुरू हो जाने से मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए बरेली व अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में प्लाजमा और प्लेटलेट्स की सुविधा अभी नहीं थी। हालांकि, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की प्रक्रिया करीब एक वर्ष से चल रही थी। इसके लिए अलग भवन बनाया गया था। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत के मानकों को पूरा कराकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया। मान्यता के लिए प्रयास किए। पत्राचार के बाद मान्यता मिल गई है। जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।