फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now oral treatment will cure TB patients

इंजेक्शन की जगह अब ओरल ट्रीटमेंट से हो सकेगा एमडीआर टीबी मरीजों का इलाज

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now oral treatment will cure TB patients
पीलीभीत। एमडीआर टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब उनका इलाज नई दवा बेटाकुलीन से किया जाएगा। उनको इंजेक्शन देने के बजाए ओरल ट्रीटमेंट द्वारा इलाज किया जा सकेगा। जिला क्षय रोग केंद्र पर भारत सरकार द्वारा भेजी गई दवाएं मरीजों को दी गईं।
विज्ञापन

एमडीएम टीबी। ये टीबी की वो स्टेज होती है जिसमें प्रचलित दवाएं (डॉट्स उपचार) नाकाम होने लगती हैं। एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी कहलाती है। सामान्य टीबी के उपचार में पांच फर्स्ट लाइन दवाएं लगभग फेल हो गई हैं। इसके कारण एमडीआर-टीबी के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए बेटाकुलीन दवा बनाई गई है। ये दवा जिला क्षय रोग केंद्र पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक देश टीबी मुक्त होगा। टीबी वार्ड में भर्ती मरीजों को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, सीएमएस डॉ. विजय कुमार तिवारी, कार्यवाहक जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी द्वारा ये दवा दी गई। इस दवा के आने से टीबी के मरीजों को इंजेक्शन नहीं दिया जाएगा। अब सारे टीबी के मरीज को ओरल ट्रीटमेंट के द्वारा ही इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लंबे समय तक इंजेक्शन के दर्द से आराम मिल जाएगा। जिला क्षय रोग केंद्र द्वारा मरीजों को ये दवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह दवा छह माह तक लगातार दी जाएगी और इसके साथ और भी एमडीआर की दवाएं भी मरीज को 9 से 11 महीने तक लगातार दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed