फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now online attendance of teachers will be taken from July 8

Pilibhit News: अब आठ जुलाई से लगाई जाएगी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी

Sat, 06 Jul 2024 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Now online attendance of teachers will be taken from July 8
- राज्य परियोजना निदेशक ने जारी किया आदेश, शिक्षकों में मची खलबली
विज्ञापन

- पहले 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने का था आदेश


संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों को टैबलेट पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के पूर्व में निर्देश दिए गए थे। कहा गया था कि यह व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी। अब शासन ने आठ जुलाई से ही इसपर काम करने का फरमान जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक के इस आदेश से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
स्कूल आने और जाने के दौरान शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों की हाजिरी को ऑनलाइन दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही स्कूल के 12 रजिस्टर को डिजिटल करने के भी आदेश थे।
विज्ञापन

पूर्व में राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने नई व्यवस्था 15 जुलाई से शुरू करने के आदेश दिए। अब एकाएक निदेशक की ओर से इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है। नए आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आठ जुलाई से ही लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों, कार्मिकों द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति विद्यालय आगमन-प्रस्थान का समय 8 जुलाई से डिजिटल उपस्थिति पंजिका में अंकित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed