{"_id":"52bf2023a28c9ba631e5144ca6fc3d38","slug":"now-go-on-the-streets-e-rickshaws-will-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़कों पर चलते नहीं दिखेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़कों पर चलते नहीं दिखेंगे ई-रिक्शा
Pilibhit
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने सड़कों पर फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शों के संचालन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इससे अब ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ते नजर नहीं आएंगे। 19 सितंबर से एक हफ्ते का अभियान चलाकर ई-रिक्शा संचालकों और विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश डीएम, एसपी, आरटीओ व एआरटीओ को दिए हैं। परिवहन विभाग के इस फरमान से शहर में संचालित करीब एक दर्जन ई-रिक्शा चालाकों के सामने रोटी-रोजी की दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त कार्यालय के अपीलीय प्राधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने आदेश में कहा है कि प्रदेश भर में बैटरी चलित ई-रिक्शा अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं। इन रिक्शों का निर्माण और बिक्री भी अनाधिकृत रूप से की जा रही है। उन्होंने सभी जिलों के डीएम, एसपी, आरटीओ और एआरटीओ को पत्र भेजते हुए कहा कि ई-रिक्शा के संचालन पर तत्काल रोक लगाएं।
विज्ञापन
19 सितंबर से एक हफ्ते का अभियान चलाने और ई-रिक्शा निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने प्रतिदिन की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी परिवहन आयुक्त कार्यालय में मांगा है। शहर में करीब एक दर्जन लोग ऐसे हैं। जिन्होंने बैंक से लोन या फिर अपनी संपत्ति बेचकर ई-रिक्शा खरीदा है और उसे चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। परिवहन विभाग के इस आदेश से ई-रिक्शा मालिकों व चालकों में हड़कंप मच गया है। एसपी जवाहर ने बताया कि आदेश प्राप्त हो गया है। सीओ ट्रैफिक और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन