{"_id":"660eeed76bfa63a9690bf727","slug":"now-forest-officers-stopped-the-work-of-dosing-channelization-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114350-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब वन अफसरों ने रुकवाया डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब वन अफसरों ने रुकवाया डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम
विज्ञापन
पूरनपुर। लखीमपुर खीरी के बाद अब पीलीभीत के वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शारदा नदी में चल रहे डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम रुकवा दिया। डोजिंग चैनेलाइजेशन के काम में बार-बार रुकावट से बाढ़ पीड़ितों में रोष है।
गांव चंदिया हजारा के समीप डोजिंंग चैनेलाइजेशन के लिए वर्ष 2018 में स्वीकृति मिली थी। बजट जारी होने पर चैनेलाइजेशन के लिए मशीनें भी शारदा नदी के धनाराघाट तट पर आ गईं थीं। चैनेलाइजेशन शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने बगैर एनओसी काम होने पर आपत्ति लगा दी थी। करीब तीन महीने तक शारदा नदी तट पर मशीनें खड़ी रहीं। इसके बाद मशीनें लौटा दी गईं थीं। तब से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के लोग डोजिंग चैनेलाइजेशन की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने के बाद 13 मार्च को चैनेलाइजेशन के काम का शुभारंभ हुआ। 20 मार्च को लखीमपुर खीरी की संपूर्णानगर रेंज के रेंजर ने स्वीकृति न होने का हवाला देकर काम रुकवा दिया।
डोजिंग चैनेलाइजेशन होने को लेकर लखीमपुर खीरी के वन विभाग की टीम और पूरनपुर की राजस्व विभाग की टीम ने दो दिन तक संयुक्त सर्वे किया। सर्वे के बाद डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम वन विभाग की जमीन से हटकर कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार को डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को एसडीओ (वन) रमेश सिंह चौहान और हरीपुर रेंज वीरेंद्र रावत मौके पर पहुंचे और डोजिंग चैनेलाइजेशन का काम दोबारा रुकवा दिया। रेंजर ने बताया कि वन विभाग से क्लीरेंस के बाद ही अब काम शुरू होगा।