फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now farmers Soil Health Cards will also

अब गन्ना किसानों को  भी मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने की योजना पर अब कृषि विभाग के साथ गन्ना विभाग ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। गन्ना विभाग चीनी मिलों के सहयोग से गन्ना किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लेकर जांच कराए और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

किसी भी फसल की अच्छी बढ़वार के लिए समय से सिंचाई गुड़ाई, बीज की प्रजाति के साथ मृदा में मौजूद तत्वों का विशेष महत्व होता है। प्राय: जानकारी न होने के कारण किसान खेतों में अपने हिसाब से खाद, उर्वरक एवं अन्य पोषक तत्वों का प्रयोग करते हैं। इसके लिए कृषि गोष्ठियों एवं मेलों आदि में कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञ किसानों से मिट्टी की जांच की अपील करते हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने सभी किसानों की जमीनों की जांच कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके बाद पहले कृषि विभाग ने मृदा नमूने लेकर उनकी जांच शुरू कराई है। अब गन्ना विभाग भी आगे आया है। इस बाबत गन्ना एवं चीनी आयुक्त विपिन द्विवेदी ने सभी जिला गन्ना अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने क्षेत्र के गन्ना किसानों को मृदा परीक्षण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक चीनी मिल क्षेत्र में कृषक वार जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार कराए जाएंगे। इससे किस क्षेत्र के खेतों में किन किन मुख्य और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है जानकारी हो सकेगी। इसके लिए संबंधित चीनी मिलों से सहयोग लेने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 
गन्ना किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने संबंधी गन्ना आयुक्त का पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए चीनी मिलों के साथ ही संबंधित क्षेत्र के स्टाफ  को भी मृदा नमूने एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। नमृनों की जांच कराकर मृदा स्वास्थ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर यादव, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed