फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notices sent to three employees posted at the Panchayati Raj office.

Pilibhit News: पंचायती राज कार्यालय में तैनात तीन कर्मियों को भेजा नोटिस

Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notices sent to three employees posted at the Panchayati Raj office.
पीलीभीत। पंचायती राज कार्यालय स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत तीन कर्मचारियों से डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर के रहने वाले ज्ञानप्रकाश की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें आरोप लगाया कि पंचायती राज कार्यालय के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तैनात किए गए संविदा कर्मचारी जिला कंसल्टेंट हेमेंद्र पाल, जिला कंसल्टेंट अमित कुमार और जिला कंसल्टेंट नेहा सिंह की ओर से प्रधान और सचिव को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि किसी भी कार्य का भुगतान कराए जाने के नाम पर उन लोगाें के द्वारा कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन की मांग पूरी न होने पर तीनों कर्मचारी भुगतान रोक देते हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर डीएम की ओर से तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू करा दी गई। वहीं, डीपीआरओ की ओर से भी तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तैनात संविदा कर्मचारियों पर युवक की ओर से आरोप लगाए गए हैं। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed