फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notices issued to 46 Panchayat Assistants for failing to mark attendance for 15 days.

Pilibhit News: 15 दिनों से नहीं लगाई हाजिरी, 46 पंचायत सहायकों को नोटिस

Thu, 20 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 46 Panchayat Assistants for failing to mark attendance for 15 days.
कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

पीलीभीत। ग्राम सचिवालय में बैठने वाले पंचायत सहायकों ने पिछले 15 दिनों से हाजिरी नहीं लगाई। समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर 46 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निदेशक पंचायती राज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि अमरिया के पांच, मरौरी के चार, बीसलपुर के 10, बरखेड़ा के छह, पूरनपुर के 11, बिलसंडा के चार और ललौरी खेड़ा ब्लॉक के 6 पंचायत सहायक पिछले 15 दिन से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर शासन स्तर से संबंधित पंचायत सहायक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके चलते डीपीआरओ ने सभी पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि वह तीन दिनों के भीतर अपना जवाब उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर 46 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed