{"_id":"68c9ae2bcaf753f9120613b5","slug":"notice-to-three-ado-panchayats-for-arbitrariness-in-igrs-disposal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-144023-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आईजीआरएस निस्तारण में मनमानी पर तीन एडीओ पंचायत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आईजीआरएस निस्तारण में मनमानी पर तीन एडीओ पंचायत को नोटिस
Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आईजीआरएस के माध्यम से की गई शिकायतों के निस्तारण में संबंधित कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। जांच में मामला सामने आने पर डीपीआरओ की ओर से तीन ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है।
ग्रामीणों को शिकायत के लिए अफसरों के कार्यालय में चक्कर काटने न हो। इसको लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए विभागीय बेवसाइट को खोला गया है। इसके बाद भी इसमें गड़बड़ी की जा रही है। आईजीआरएस के माध्यम से की जाने वाली शिकायतों पर विभागीय कर्मचारियों की फर्जी आख्या लगाई जा रही है। इससे शिकायतकर्ता असंतुष्ट रह जाता है और वह बार-बार विभागीय बेवसाइट पर शिकायत दर्ज करा रहा है। इससे विभाग की रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है।
विभागीय समीक्षा के दौरान सामने आया कि बीसलपुर, बरखेड़ा और पूरनपुर में आईजीआरएस के माध्यम से की गई शिकायतों में विभागीय कर्मचारियों की ओर से गलत तरह से आख्या लगाई गई। इससे शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर उसके द्वारा बार-बार शिकायत दर्ज कराई जा रही है। कार्याें में लापरवाही बरते जाने के मामले में अब डीपीआरओ की ओर से तीनों एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर तीनों एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है।