फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice to 79 rice mills for not sending kutai bill

कुटाई का बिल न भेजने पर 79 राइस मिलों को नोटिस

Mon, 03 Oct 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:16 AM IST
सार

कुटाई का बिल न भेजने पर 79 राइस मिलों को नोटिस- पिछले सत्र का रुका हुआ है राइस मिलों का भुगतानसंवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत।पिछले सत्र में सरकारी धान केंद्रों से धान उठाई के बाद कुटाई करने वाली राइस मिलों ने खाद्य विभाग को अपने बिल नहीं भेजे हैं।मिलें धान की कुटाई के बाद चावल शासन को दे देती हैं।

विज्ञापन
Notice to 79 rice mills for not sending kutai bill

विस्तार

पिछले सत्र का रुका हुआ है राइस मिलों का भुगतान
विज्ञापन

पीलीभीत। पिछले सत्र में सरकारी धान केंद्रों से धान उठाई के बाद कुटाई करने वाली राइस मिलों ने खाद्य विभाग को अपने बिल नहीं भेजे हैं। इस वजह से उनका भुगतान नहीं हो सका। खाद्य विभाग ने 79 राइस मिलों को नोटिस जारी कर बिल मांगे हैं।
नियमानुसार सरकार के द्वारा खरीदा गया धान कुटाई के लिए राइस मिलों को दिया जाता है। मिलें धान की कुटाई के बाद चावल शासन को दे देती हैं। पिछले सत्र में मिलों ने चावल शासन को दिया, लेकिन इसके बिल खाद्य विभाग को नहीं दिए गए। विभाग ने इनका भुगतान रोक लिया। अब विभाग को चिंता सता रही है कि बिल का भुगतान न होने पर मिल प्रशासन कोई व्यवधान न खड़ा कर दे। इसलिए विभाग ने 79 राइस मिलों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी का कहना है कि पिछले सत्र में राइस मिलों के द्वारा धान कुटाई के बिल अब तक विभाग को नहीं दिए गए हैं, जिसके चलते 79 राइस मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed