फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice issued to Principal Secretary for negligence found during surprise inspection

Pilibhit News: औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही पर प्रधान सचिव को नोटिस जारी

Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Principal Secretary for negligence found during surprise inspection
पीलीभीत। डीपीआरओ ने ललौरीखेड़ा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों ग्राम पंचायतों में लापरवाही मिलने पर प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाजीपुर मुगल, पौटा कलां और जिरौनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर, अन्नपूर्णा भवन में साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। सभी ग्राम पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित मिली। डीपीआरओ ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर उनका स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही पर प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed