{"_id":"69ff94a5489d6ce0370acc32","slug":"notice-issued-to-five-panchayat-assistants-seeking-clarification-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-159091-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच पंचायत सहायकों को दिया गया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच पंचायत सहायकों को दिया गया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वगणना में लापरवाही पर पांच पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है।
शासन के आदेश पर जिले में स्वगणना का काम किया जा रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक व पंचायत सचिव को भी इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास व डीपीआरओ रोहित भारती ने जूम मीटिंग की जरिए कार्य की समीक्षा की।
इसमें ब्लॉक मरौरी के जगदीश प्रसाद, हरेंद्र कुमार और बीसलपुर ब्लॉक के सर्वेश कुमार, प्रेमपाल व कामिनी की समीक्षा रिपोर्ट काफी खराब आई। लापरवाही मिलने पर अफसरों ने पांचों पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
साथ ही तीन दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही पर तीन पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद