फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice issued for developing colony without permission

Pilibhit News: अनुमति के बिना कॉलोनी विकसित करने पर नोटिस

Mon, 12 Aug 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Notice issued for developing colony without permission
पीलीभीत। बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने पर जिला पंचायत ने 25 कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में खेत खरीद कर बिना किसी अनुमति के कॉलोनियों को विकसित करने का खेल बढ़ता ही जा रहा है। इस खेल में कहीं न कहीं जिम्मेदारों का लचीला रवैया भी है। अब तक सिर्फ विनियमित क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित करने का खेल चल रहा था, पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह धंधा फलने-फूलने लगा है।
तहसील क्षेत्रों में लोग बिना किसी अनुमति और नक्शा पास कराए ही कॉलोनी का रूप देने के कई मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे खराब स्थिति पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र की है। ऐसे में अब ऐसे लोगों पर जिला पंचायत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से जांच के बाद 25 ऐसे कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कॉलोनी से संबंधित प्रपत्रों को पूरा करने और अनुमति लेने की बात कही गई है। तय समय के बाद भी अनुमति न लेने पर कोर्ट में वाद दायर कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नोटिस जारी होते ही दो लोगों ने पूरे कराए प्रपत्र
जिला पंचायत की ओर से नोटिस जारी होने के बाद पौटा कलां के रहने वाले अनीस अहमद ने धारा 80 के लिए समय की मांग की है तो शहर के मोहल्ला शेखचांद के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने मानचित्र स्वीकृत करा लिया है। वह गजरौला में कालोनी विकसित कर रहे थे।



इन लोगों को जारी किए गए हैं नोटिस

लालपुर के मिलाप सिंह, शहर के आम वाली मस्जिद के पास रहने वाले अफरोज, खमडिया पडरी के मोहम्मद तौसीब, पौटाकलां के कफील अहमद, विक्रमपुर के सर्वेश कुमार, रामलीला रोड की रेखा देवी, विक्रमपुर के अशोक कुमार, थाना भुता के श्रीपाल शर्मा, नगरा बीसलपुर के कृपाल, कटरा बाजार बीसलपुर के राहुल अग्रवाल, बरखेड़ा के शेरसिंह, हबीबुल्ला खां बीसलपुर के एहसान खां, कटरा बाजार बीसलपुर के अनुज अग्रवाल, ब्रजेश कुमार, पतरसिया बरखेड़ा के राजाराम, शहर के मोहल्ला डालचंद के शोहराब, गणेशगंज पूरनपुर के शफीक अहमद, पूरनपुर के रजत सक्सेना, बंडा रोड पूरनपुर के जितेंद्र हांडा, कोतवाली रोड पूरनपुर के शलभ सक्सेना, नौगवां पकड़िया के राजेंद्र प्रसाद और नकटादाना के मोहम्मद अफरोज।


--बिना किसी अनुमति और मानचित्र पास कराए ही जिले में कॉलोनी और बरातघर को बनाया जा रहा है। जांच के बाद ऐसे 25 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। एक माह बाद भी वैध प्रपत्र न बनवाने पर इन लोगों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
- हरमीक सिंह अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed