फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice given to 27 shopkeepers in Newriya to remove encroachment

Pilibhit News: न्यूरिया में 27 दुकानदारों को दिए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस

Sat, 14 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Notice given to 27 shopkeepers in Newriya to remove encroachment
बिथरा अड्डे पर अवैध कब्जेदारो को लोक निर्माण विभाग द्धारा की गई नोटिस की कार्यवाही । संवाद
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर के 27 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें दुकानदारों को तीन दिन के अंदर खुद अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया है। इसके बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर बिथरा बस अड्डे के पास सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग व राजस्व की टीम ने कई दुकानों के आगे से कब्जे हटवाए। साथ ही 27 दुकानदारों को तीन दिन के अन्दर कब्जा हटा लेने का नोटिस दिया है। नोटिस मिलने से दुकानदारों में खलबली मच गई है। इसके अलावा कस्बे में अन्य दुकानदारों को भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर सहायक अधिशासी अभियंता परविंदर मलिक, तहसीलदार राम ऋषि रमन, कानूनगो मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed