फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not signed HT line, not started

न हटी एचटी लाइन, न शुरू हुआ भराव 

Mon, 17 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन बिजली की न तो लाइन हटी और न ही मिट्टी का रुका भराव फिर होना शुरू हुआ। इसके चलते घटिया निर्माण की शिकायत पर करीब चार माह से बंद ब्राडगेज के कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। अप्रैल माह में ब्लाक होने की उम्मीद जता रहे अफसर मुख्यालय से फरमान न आने पर अब ब्लाक को लेकर असमंजस में हैं। 
विज्ञापन

ब्राडगेज को लेकर मैलानी-पीलीभीत के बीच करीब ढ़ाई साल से कार्य चल रहा है। अक्तूबर माह में तेजी से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन करीब चार माह पहले निर्माणाधीन माल गोदाम प्लेटफार्म में मिट्टी भराव को लगाई गई चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन पर पकड़ लिया गया था। इसके अलावा निर्माणाधीन माल गोदाम के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन बिजली लाइन और निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग आदि की हुई शिकायत पर निर्माण कार्य बंद हो गया था। फरवरी माह में अफसर रूके कार्य में तेजी आने की उम्मीद जता रहे थे। अफसरों का कहना था कि मैलानी-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज को ब्लाक लेने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद ब्लाक लेने की तैयारियों का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब तक न तो बिजली की हाइटेंशन लाइन हटी और न ही मिट्टी भराव शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक एसएन प्रसाद का कहना है कि खेतों में फसलें होने को लेकर ठेकेदार को मिट्टी नहीं मिल पा रही थी। अब गेहूं की कटाई के बाद मिट्टी भराव कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी के बीच ब्राडगेज को लेकर कार्य चल रहा है। अप्रैल माह में पहले ब्लाक लेने की भी उम्मीद लग रही थी। ब्राडगेज को लेकर ब्लाक लेने का अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने के बाद ही अब ब्लाक लेने की तैयारी शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार, पीआरओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed