{"_id":"580a5b154f1c1b726b706164","slug":"not-selling-rice-landed-peasant-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बिक रहा धान, आंदोलन पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बिक रहा धान, आंदोलन पर उतरे किसान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नहीं बिक रहा धान, आंदोलन पर उतरे किसान
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने धान की सरकारी खरीद न होने और मंडी में कम दाम मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाया। जाम से घंटों लोग परेशान रहे। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलन कर रहे किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन उन्हें सौंपकर जाम खोल दिया।
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह में हुई। पंचायत के बाद किसान एवं भाकियू कार्यकर्ता झंडा डंडा लेकर जुलूस के रूप में डिग्री कॉलेज चौराहा पहुुंचे और चारों ओर से मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। चौराहे पर जाम लगने से यातायात प्रभावित हो गया। किसानों ने यहां सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट रजितराम प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और व्यवस्था में जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने उन्हें 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकारी खरीद शुरू कराने, राइस मिलर्स से एग्रीमेंट कराने, चीनी मिलों को दी गई 700 करोड़ रुपये की ब्याज माफी निरस्त कर किसानों को भुगतान कराया जाए। पेराई सत्र में तौल के साथ ही नियमित भुगतान कराने, खड़ी तौल पर प्रतिबंध लगाने, विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने, कृषि विभाग के संरक्षण में चल रहे नकली खाद उर्वरक एवं बीज के कारोबार पर अंकुश लगाने सहित कई मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन और जाम में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, भजनलाल क्रोधी, प्यारेलाल वर्मा, नगेंद्र सिंह, मुरलीधर कश्यप, सूरत सिंह फौजी, नरेंद्र सिंह खैरा सहित कई लोग थे।