{"_id":"67ed8678e7f340f1ea0686bd","slug":"not-a-single-child-was-found-enrolled-in-the-school-beo-visited-the-teachers-village-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-133506-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल में नहीं मिला एक भी बच्चे का नामांकन, शिक्षकों के गांव में घूमे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल में नहीं मिला एक भी बच्चे का नामांकन, शिक्षकों के गांव में घूमे बीईओ
Thu, 03 Apr 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूल चलो अभियान और बच्चों के नामांकन की स्थिति जानने के लिए बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। नामांकन न मिलने पर खुद ही गांव जाकर अभिभावकों से मिले और बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय खपटीया में बुधवार को एक भी बच्चे का प्रवेश होना नहीं मिला। छात्र नामांकन और बच्चों की उपस्थिति की स्थिति बदतर मिली। शिक्षकों ने बताया कि कोई प्रवेश नहीं करा रहा है। बीईओ ने प्राथमिक और जूनियर स्कूल किशनपुर का भी निरीक्षण किया। यहां कक्षा एक में 23 बच्चों का नामांकन किया चुका है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गजना सिधारपुर, इलाहाबाद देवल, पकड़िया ताल्लुके दियोरिया, दियोरिया कला, गोपालपुर का भी निरीक्षण किया।