{"_id":"6161e3f98ebc3e05d35cd914","slug":"nodal-officer-inspected-the-gaushalas-pilibhit-news-bly462383476","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने गोशालाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने गोशालाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पीलीभीत। नोडल अफसर डॉ. बीघा सिंह ने शनिवार को कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में नोडल अफसर ने सीवीओ डॉ. अरविंद गर्ग के साथ जिले की गोशालाओं का निरीक्षण किया। ललौरीखेड़ा में गोशाला का निरीक्षण करने के दौरान कुछ गड्ढे मिलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह से मिट्टी डलवाने को कहा। इसके अलावा चारा, भूसा, पानी, साफ-सफाई की व्ययवस्था देखी। नूरपुर गोशाला, अमरगंज, जगदशीपुर, देवीपुरा, न्यूरिया हुसैनपुर की भी गोशालाओं का निरीक्षण किया। सीवीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। संवाद