{"_id":"61ca039a9ad71d3ff66a34e1","slug":"no-one-has-done-as-many-schemes-as-bjp-has-run-for-the-youth-pilibhit-news-bly4706783118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जितनी योजनाएं युवाओं के लिए चलाईं, उनती किसी ने नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जितनी योजनाएं युवाओं के लिए चलाईं, उनती किसी ने नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य/ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि भाजपा परिवार में सर्वाधिक युवाओं का योगदान रहा है। सर्वाधिक युवाओं वाली पार्टी बनकर उभरी है। जितनी योजनाएं युवाओं के लिए भाजपा ने चलाई हैं, कभी किसी पार्टी ने नहीं चलाई।
राम इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। सम्मलेन का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देना हो या अपना स्वयं का स्टार्टअप प्रारंभ करना हो। हर क्षेत्र में भाजपा ने युवाओं का साथ देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार रूप से बताया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि कोई पार्टी और कोई नेता युवाओं का सच्चा हितैषी है तो वह मात्र भाजपा है। भाजपा ही वह पार्टी है जो देश के सभी युवाओं को उनके सही सम्मान जनक स्थिति तक पहुंचाने योग्य है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सदर विधानसभा विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, बरखेड़ा विधानसभा प्रभारी सुभाष पटेल सदर विधानसभा प्रभारी गुलशन आनंद, विस्तारक पूरनपुर सौरभ शर्मा, स्वतंत्र देवल आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा ने किया।