फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No one can measure the depth of Indus, no one can sense its waves.

Pilibhit News: सिंधु की गहराई कोई नाप नहीं सकता, उसकी लहरों को कोई भांप नहीं सकता

Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
No one can measure the depth of Indus, no one can sense its waves.
गांव मुड़िया पसगंवा में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवियत्री । स्रोत - कमेटी
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुड़िया पसगवां में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों की जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन पाठक और रत्नेश गंगवार ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। लखनऊ से आईं कवयित्री सोनी मिश्रा ने सुनाया-
सिंधु गहराई कोई नाप नही सकता है,
उसकी लहरों को कोई भांप नहीं सकता।
छतरपुर मध्यप्रदेश से आए कवि नितेंद्र सिंह परमार ने सुनाया-
पुत्र सभी हम भारत मां के,
फिर कैसा यह भेद कहो।
पीलीभीत के सरोज सरगम ने पढ़ा-
गमों को मैं भुलाना जानती हूं,
मैं खुद में मुस्कुराना जानती हूं।
आगरा से आए कवि गणेश शर्मा ''विद्यार्थी'' ने कहा-
सहज सरल बनो, दूर रखो अभिमान,
खून में तुम्हारे स्वाभिमान होना चाहिए।
बीसलपुर के विनोद बिरला कवि ने सुनाय
आज तिरंगा लहरायेगा, सारे हिन्दुस्तान में।
हो गया संशोधन देखो, मेरे संविधान में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed