फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   no mens land issue

नोमेंस लैंड में जलभराव पर नेपाली नागरिकों ने किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
no mens land issue
नोमेंस लैंड पर भरे पानी को लेकर हुआ था विवाद। - फोटो : PILIBHIT
गभिया सहराई/माधोटांडा। नेपाल बॉर्डर से सटे नौमेंस लैंड इलाके में खेत की सिंचाई करते वक्त पाइप फटने से हुआ जलभराव विवाद की वजह बन गया। जलभराव से गुस्साए नेपाली नागरिकों ने स्थानीय लोगों से कहासुनी शुरू कर दी। एसएसबी पहुंची तो उससे भी भिड़ गए। बाद में नेपाल की आर्म्स फोर्स भी आ गई। दोनों ने बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र का बंदरभोज गांव भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 18 के नजदीक है। गांव निवासी हजारी लाल का खेत नौमेंस लैंड के कुछ दूरी पर है। मंगलवार को हजारी लाल ट्यूबवेल से फसल में सिंचाई कर रहे थे। ट्यूबवेल कुछ दूरी पर था। सिंचाई को डाला गया पाइप फट गया। इसके बाद नौमेंस लैंड इलाके में जलभराव हो गया। इसी बीच कुछ नेपाली युवक आ गए और हंगामा कर दिया। किसान और अन्य स्थानीय लोग जमा हो गए। पेट्रोलिंग कर रहे एसएसबी के जवान पहुंच गए। शांत कराने की कोशिश की मगर नेपाली नागरिक नहीं मानें। एसएसबी के इंस्पेक्टर उज्ज्वल सिंह भी मौके पर आ गए और जानकारी जुटाई। सूचना मिलने पर नेपाल की आर्म्स पुलिस भी पहुंच गई। विवाद की वजह का पता करके एसएसबी टीम से बात की। फिर नेपाली नागरिकों को शांत कराया।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने की कोशिश को लेकर भी चर्चा
स्थानीय भारतीय नागरिकों के अनुसार नौमेंस लैंड पर जलभराव होने से गुस्साए नेपाली नागरिकों को शांत कराने पहुंचे एसएसबी जवानों के मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया था। इसे लेकर चर्चा इलाके में तेज रही। मगर एसएसबी के अधिकारियों ने इसे गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर बुलाई गई थाना पुलिस
भले ही एसएसबी नौमेंस लैंड पर हुए विवाद को मामूली बता रही हो मगर कुछ देर तक जब हालात नहीं सुधरे तो थाना माधोटांडा की पुलिस को भी बुला लिया था। थाना प्रभारी रामसेवक फोर्स के साथ पहुंच गए थे। बाद में मामला शांत होने पर पुलिस टीम वापस आ गई थी।
तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हंगामा करने वालों के तार
एसएसबी के अनुसार नौमेंस लैंड के इस क्षेत्र से हमेशा तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं। सोमवार को भी एसएसबी ने इस इलाके से कॉस्मेटिक सामान से भरी एक पिकअप को पकड़ा था। जिसमें करीब 24 लाख का सामान बरामद हुआ था। एसएसबी की कार्रवाई से नेपाल के कुछ बड़े तस्कर खफा हैं। चर्चा है कि हंगामा करने वालों के तार तस्करों से ही जुड़े थे।

खेत में सिंचाई करते समय पाइप फटने से नौमेंस लैंड क्षेत्र में जलभराव हो गया था। कुछ नेपाली नागरिकों ने इसका विरोध किया। नेपाल पुलिस की मौजूदगी में हंगामा करने वालों को शांत करा दिया था। अब कोई विवाद नहीं है। - उज्ज्वल सिंह, इंस्पेक्टर, नौजल्हा, बीओपी कैंप एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed