फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   no hope for the formers in this upcoming budget

कृषि प्रधान जिले को अलग से कुछ भी मिलने के आसार नहीं

Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
no hope for the formers in this upcoming budget
आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है और सरकार ने वर्ष 2016-17 को पुन: किसान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। ऐसे में कृषि आधारित तराई के इस जिले को आगामी वर्ष के बजट में अलग से कुछ मिलने की उम्मीद जिले के लोगों को थी, लेकिन किसान और कृषि आधारित उद्योग धंधों से जुड़े लोगों को अलग से कुछ भी मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वजह शासन द्वारा इसके लिए जिले से अलग से कोई प्रस्ताव न मांगना भी है। ऐसे में केवल पूरे प्रदेश के लिए बन रही योजनाओं का लाभ ही जिले के लोगों को मिलने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी शासन द्वारा जिले में कृषि के प्रोत्साहन के लिए अलग से कोई योजना या प्रस्ताव न मांगे जाने की पुष्टि की है। वहीं बदहाली की स्थिति से गुजर रहे किसान सरकार से काफी उम्मीद लगाए गए बैठे हैं।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
      -      कृषक        क्षेत्रफल (हेक्टेअर)
विज्ञापन

सीमांत कृषक       1.89 लाख        1.31 लाख
लघु कृषक       0.21 लाख        0.98 लाख
वृहद कृषक       0.46 लाख        0.08 लाख    
कुल            2.19 लाख         2.37 लाख
राइस मिल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने अश्विनी अग्रवाल बाोले कृषि प्रधान जिले में शुगर व राइस मिलें पर्याप्त हैं, लेकिन कृषि अवशेष (भूसा, पुआल, भूसी, खोई) आदि के लिए कोई विकल्प नहीं है। सरकार इन अवशेषों के उपयोग के लिए जिले में गत्ता या पेपर मिल की स्थापना करा सकती है। साथ ही भूसी से बिजली उत्पादन यूनिट भी स्थापित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिले बोनस
गेहूं के नुकसान और गन्ने का पूरा दाम न मिलने से बदहाल हो चुके किसानों को घाटे से उबरने के लिए सरकार को जिले के किसानों को बोनस देने के लिए अलग से बजट की व्यवस्था करनी चाहिए। - सतविंदर सिंह काहलो, भाकियू जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed