{"_id":"6a36f40cc3273fb628034947","slug":"no-fertilizer-at-iffco-and-kribhco-centers-for-five-days-farmers-left-wandering-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162331-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इफको, कृभको केंद्रों पर पांच दिन से खाद नहीं, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इफको, कृभको केंद्रों पर पांच दिन से खाद नहीं, भटक रहे किसान
विज्ञापन
बीसलपुर में एक सप्ताह से बंद पड़ी ग्यासपुर सहकारी समिति संवाद
- फोटो : Samvad
पूरनपुर। नगर के संवाद, कृभको केंद्र पर पांच दिन से खाद नहीं है। खाद लेने को पहुंचने वाले किसानों को आज-कल आने की जानकारी देकर टरकाया जा रहा है। सहकारी समितियों पर खाद तो है, लेकिन महीने में एक बार तीन, चार कट्टे ही खाद लेने के बाद अगले महीने खाद मिलने की जानकारी देकर टरका दिया जाता है।
गांव महादिया स्थित पीसीएफ गोदाम में भी खाद न होने से पहुुंचने वाले किसानों को लौटना पड़ता है। भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बताया कि तय मानक के अनुसार, एक बार में समितियों से किसान को खाद नहीं दी जाती है। तीन-चार कट्टे ही खाद मिलती है। इसके बाद पहुंचने वाले किसान को अगले महीने खाद दी जा रही है।
बीसलपुर की इन समितियों पर सात दिन से परेशानी
बीसलपुर। ग्यासपुर, गुलैंदा गौंटिया और इमलिया गंगी की सरकारी समितियों पर पिछले एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है, जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। रोजाना काफी किसान इन समितियों पर जाते हैं और भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। सचिवों ने समितियों को अनधिकृत रूप से बंद कर रखा है। सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर इन सभी समितियों पर खाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
चूर्रा सकतपुर। सहकारी समिति में भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बावजूद समिति शनिवार को दोपहर बाद बंद रही। ऐसे में खाद लेने पहुंचे तमाम किसान मायूस होकर लौटे। समिति सचिव अरविंद मिश्रा ने बताया कि उनके पास दो समितियों का कार्यभार है। वह सुबह से दोपहर तक चुर्रा सकतपुर में खाद बांटते हैं। दोपहर बाद परेवा किशनी सहकारी समिति में खाद बांटते हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
भाकियू ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने खाद की किल्लत सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में एसडीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार आशीष गुप्ता को दिया। इसमें कहा गया कि धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। सिंचाई को नहरों की साफ सफाई कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में युवा तहसील अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, हरदेव सिंह, सलमान, छिकत्तर सिंह, रनदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
पांच दिन से परेशानीपचपेड़ा प्रहलादपुर के अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिन से खाद लेने को भटकना पड़ रहा है। यूरिया न मिलने पर गन्ना की फसल खराब हो रही है। धान की रोपाई नहीं कर पा रहा हूं। चार दिन से इफ्को, कृभको केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। आज-कल यूरिया आएगी। यह जानकारी देकर टरकाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
जिले में खाद को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। इस समय वसूली का काम भी चल रहा है। जिन स्थानों पर समितियां बंद है। वहां की जानकारी कराई जाएगी।
-इंदु सिंह, एआर कोऑपरेटिव
-- -- -- -
खाद को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद है। जून माह में वसूली का काम भी होता है। ऐसे में किस वजह से समिति बंद थी। इसकी जानकारी की जाएगी।
- विनीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

बीसलपुर में एक सप्ताह से बंद पड़ी ग्यासपुर सहकारी समिति संवाद- फोटो : Samvad