{"_id":"6a1ebf576a74188cc90e20ad","slug":"no-direct-road-to-reach-the-cremation-ground-people-carry-bodies-through-the-canal-water-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्मशान घाट तक पहुंचने का नहीं सीधा मार्ग, नहर के पानी से होकर शव ले जाते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्मशान घाट तक पहुंचने का नहीं सीधा मार्ग, नहर के पानी से होकर शव ले जाते हैं लोग
Tue, 02 Jun 2026 05:02 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
नहर के पानी से होकर अर्थी ले जाते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए कोई सीधा मार्ग नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए छोटी नहर के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे मृतकों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं। सोमवार को गांव निवासी कोमिल की मृत्यु के बाद यह समस्या फिर सामने आई।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाते समय परिजनों और ग्रामीणों को छोटी नहर के पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को शव के अंतिम संस्कार के समय ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
