{"_id":"622e4b1eb929577c410d480a","slug":"no-cause-found-in-postmortem-report-pilibhit-news-bly4782197134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में अजय की मौत का नहीं हुआ खुलासा, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में अजय की मौत का नहीं हुआ खुलासा, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड के बनवसा निवासी अजय बाल्मीकि की मौत गांव खपरैल गौंटिया निवासी उसके दोस्त नीरज वर्मा के घर दस मार्च की रात हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर पुलिस ने अजय का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। अजय के पिता ने नीरज के खिलाफ तहरीर दी है।
उत्तराखंड के जिला चंपावत के थाना बनवसा निवासी राकेश बाल्मीकि ने बताया कि उनका पुत्र अजय बाल्मीकि दस मार्च को अपने दोस्त नीरज वर्मा के साथ उसके गांव कोतवाली क्षेत्र के खपरैल गौंटिया आया था। सुबह सूचना मिली की अजय की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना पर परिजन नीरज के गांव पहुंचे और पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर कोतवाली ने बिसरा सुरक्षित कराने के बाद जांच के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम कराने के बाद अजय के पिता राकेश ने कोतवाली पुलिस को नीरज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि अजय के पिता ने तहरीर दी है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।