{"_id":"6746195e2da25ca14e048634","slug":"nisha-won-the-100m-race-and-jaya-won-the-800m-race-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126239-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सौ मीटर में निशा, 800 मीटर दौड़ में जया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सौ मीटर में निशा, 800 मीटर दौड़ में जया ने मारी बाजी
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाएं।संवाद
पीलीभीत। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के चलते मंगलवार को गांधी स्टेडियम में रौनक रही। जूनियर बालक, बालिका वर्ग की एथलेटिक्स और ताइक्वांडो के अलावा जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता हुई। 800 मीटर दौड़ में जया यादव प्रथम रही। प्रतियोगिता में 200 बालक और 150 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
खेल निदेशालय के निर्देश पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीआरओ सतीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हॉकी में छह टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। 800 मीटर दौड़ में जया यादव तो 100 मीटर दौड़ में निशा प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में निशा मौर्य ने बाजी मारी।
400 मीटर दौड़ में पायल, 1500 मीटर में नेहा देवी, तीन हजार मीटर में रुचि प्रथम रही। लंबी कूद में आलिया प्रथम, ऊंची कूद में शगुन पाल प्रथम रहे। ट्रिपल जंप में छाया, जैवलिंग में संध्या तो डिस्कस में शानू प्रथम रहे। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अमिश, 100 मीटर में मो. अली, 200 मीटर में हरिचंद, 400 मीटर में फरदीन, 1500 मीटर में अर्जुन तो तीन हजार मीटर में अर्जुन प्रथम रहे।
विज्ञापन
लॉन्ग जंप में प्रत्यक्ष, हाई जंप में आलोक दिवाकर, ट्रिपल जंप में आर्थराज, ताइक्वांडो के बालक भार वर्ग 0 से 24 किग्रा में अक्षत, 45 से 49 किग्रा में अनुराग, बालिका वर्ग के भार वर्ग 0 से 20 किग्रा में देवासी, 40 से 43 किग्रा में भूमि प्रथम रही। प्रतियोगिता का समापन अनिल महेंदू ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, विभा मिश्रा, राजेश शुक्ला, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।